दरभंगा जिलाधिकारी ने जनता दरबार में कई जन समस्याओं का किया समाधान…  • 40 से अधिक परिवादियों हुए उपस्थित 

दरभंगा जिलाधिकारी ने जनता दरबार में कई जन समस्याओं का किया समाधान…

 

• 40 से अधिक परिवादियों हुए उपस्थित

 

दरभंगा  जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता,संवेदनशीलता एवं बड़े धैर्य के साथ सुना।  सबसे पहले जिलाधिकारी ने उपस्थित फरियादियों को आरामदायक कुर्सी पर बैठाया और उनसे कुशल से पूछा।

इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए 40 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए और अपनी-अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

 

जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया,तथा शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच कर निवारण कराने का निर्देश दिया गया।

 

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से खाद्य आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। परिवादियों ने राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, परिवहन सेवाओं तथा अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़ी समस्याएँ रखीं।

• जनता दरबार के दौरान एक छात्र द्वारा अपने नाम एवं जन्मतिथि में सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया ,जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

• जनता दरबार में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है।

उन्होंने सभी  विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए , किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और परिवादियों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक  • 07 जुलाई के सहयोग शिविर की तैयारी पूर्ण, लंबित मामलों एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *