Breaking News

• एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित… 

 

• एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित…

 

दरभंगा  युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार, पटना के तत्त्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के द्वारा आज सरकारी आई० टी० आई० रामनगर, लहेरियासराय,दरभंगा में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

उक्त मेला तकनीकी एवं गैरतकनीकी क्षेत्रों के कुल-23 नियोजकों यथा-ASPN Infodyamic Pvt Ltd., Blinkcommerce Pvt ltd, L & T Construction skill training Institute, Nava Bharath Fertilizers LLP, Aamdhane Private Limated, 2Coms Consulting Pvt Ltd., Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd., People Mantra, HRVS, LIC, Svantantra Micro fin Pvt Ltd, Money Tree Capital, Retrofit technology pvt Ltd, Bharat Financial Indusion Ltd, Vision India Services Pvt Ltd, Elite Foods Private Limited, Shivashakti Agritech Limited, K.K Enterprise, IIFL Samasta Finance, SINDHUJA MICROCREDIT, RSG Sales & Services Private Limited, DSETS Pvt. Ltd, NCS Registration/ Overseas Bureau, DRCC, Udyog Vibhag के साथ-साथ जिला निबंधन सह परार्मश केन्द्र दरभंगा ने भाग लिया।

• नियोजन मेला का उद्घाटन माननीय सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर द्वारा किया गया। साथ ही  सुनील कुमार मिश्रा, भाजपा वरिष्ट नेता, प्रेम कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता,  आशुतोष कुमार झा, जिला मंत्री,  सीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष, दरभंगा  आशीष आनंद उप निदेशक (नियोजन) दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा,  शुजाउद्दीन, उप निदेशक (प्रशिक्षण) दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा,  राजकुमार ठाकुर, प्राचार्य, आई० टी० आई० दरभंगा,  नीतिश कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा, एवं  निशांत रंजन, नियोजन पदाधिकारी, दरभंगा, आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सांसद  ने इस अवसर पर दरभंगा जिले में सुविधाओं के विस्तारित होने पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होने युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के उद्देश्य से औद्योगिक कलस्टर दरभंगा को विकसित करने का आश्वासन दिया तथा मखाना बोर्ड की स्थापना, 8 आरओबी के निर्माण और दरभंगा को नये कलेवर देने से संबंधित बात सामने रखी ।

 

उन्होने युवाओं से स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा नियोजन मेले में उपलब्ध नौकरियों से जुड़ने की अपील युवाओं से की। साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के बाद भी कंपनियों और युवाओं से समन्वय बनाये रखा जाये।

सांसद महोदय ने रोजगार के इच्छुक युवक-युवतियों के बीच टूल किट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रो के बीच स्टडी किट का वितरण किया।

अंत में पदाधिकारियों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

मेले की शुरूआत में  नीतिश कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक (नियोजन) दरभंगा ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करने के साथ कॅरियर संबंधित विभिन्न पक्षों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

साथ ही साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले निबंधित कुल- 15 लाभार्थियों को स्टडी किट तथा निबंधित कुल-लाभार्थियों को टूल किट एवं 13 अभ्यार्थियों के बीच के० वाई० पी० से प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया है।

• नियोजकों के द्वारा शिक्षित युवकों से कुल- 1317 बायो डाटा प्राप्त किया गया, जिसमें से 597 आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया।

नियोजन मेला को सफल बनाने हेतु  जितेन्द्र कुमार,  एजाज हुसैन,  रंजीत कुमार,  आलोक कुमार सिंह,  किशोरी कुमार यादव,  प्रदीप कुमार महतों एवं  मनोरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  शिव गोपाल मिश्र ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किये बैठक । 

🔊 Listen to this   • 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत दरभंगा  • राष्ट्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *