यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा व मेदांता के सहयोग से दो दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा व मेदांता के सहयोग से दो दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश के क्लीनिक में आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा मेदांता मेडिसिटी, गुरुग्राम (हरियाणा) के सहयोग से आम जनता के लिए दो दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में क्लब के वरीय एवं अनुभवी चिकित्सकों की सहभागिता रहेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

निर्णय के अनुसार शनिवार, 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सोनकी रोड स्थित सहिला गांव में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा, जिसके संयोजक क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनोद कुमार होंगे।

वहीं रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से श्रीराम पिपरा, बहादुरपुर गांव में हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसके संयोजक क्लब के सदस्य इंजीनियर चंदन सिंह होंगे।

दोनों दिनों के हेल्थ कैंप में यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के सदस्यों के साथ-साथ मेदांता मेडिसिटी की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी। कैंप को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. अंजु अग्रवाल, संयोजक डॉ. एस. एन. सराफ, डॉ. अभय कुमार कश्यप एवं मनोज कुमार डोकानियां को सदस्य बनाया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 मार्च 2026 को डॉ. एस. एन. सराफ के संयोजकत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में बिनोद कुमार पंसारी (अध्यक्ष), राघवेंद्र कुमार (प्रधान सचिव), ललित कुमार खेतान (कोषाध्यक्ष), डॉ. विनोद कुमार मिश्रा (संरक्षक), डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. एस. एन. सराफ, डॉ. विनोद कुमार, प्रो. मधु रंजन प्रसाद, डॉ. अंजु अग्रवाल, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, डॉ. बी. बी. शाही, विनोद कुमार सिंह एवं एच. एम. खान राजू सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक  • 07 जुलाई के सहयोग शिविर की तैयारी पूर्ण, लंबित मामलों एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *