माधव अप नगर रामपुर रहमगंज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न

माधव अप नगर रामपुर रहमगंज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न

माधव अप नगर, रामपुर रहमगंज बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता  शत्रुध्न प्रसाद  ने की तथा कार्यक्रम का नेतृत्व  राम मनोहर प्रसाद  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक  अजीत कुमार सिंह , जिला कार्यवाह तरुण  तथा प्रांत प्रचार प्रमुख अविनाश उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री  राजीव प्रकाश मधुकर  द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामपुर के पूर्व शाखा के स्वयंसेवकों एवं समाज के बीच निरंतर योगदान देने वाले सम्मानित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  अजीत कुमार सिंह  ने अपने संबोधन में समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण पर बल दिया। महेश कार्यक्रम को राजेश श्रीवास्तव ने धनबाद ज्ञापन देकर शांति पाठ सुमित कुमार राय भारत माता की आरती एवं सामूहिक आरती का दायित्व निभाया

कार्यक्रम को सफल बनाने में  शत्रुघ्न  शिलानाथ , राम मनोहर , मुन्ना राम , संगीता , दीपक , विजय , भोला सहनी  संदीप भगत , अखिलेश  चंदन  कौशल   संतोष भगत  राजा , जयकुंड राव , टिंकू  गिरधारी  चुन्नू , राणा  सज्जन  सुभाष , नरेश , राधे कृष्णा  एवं राजेश श्रीवास्तव  सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल समस्तीपुर

🔊 Listen to this समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित समस्तीपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *