Breaking News

• फाइलेरिया के खिलाफ जंग में जुटीं जीविका दीदियां, आयोजित हुई प्रशिक्षण एवं बैठक… 

• फाइलेरिया के खिलाफ जंग में जुटीं जीविका दीदियां, आयोजित हुई प्रशिक्षण एवं बैठक…

 

• दरभंगा को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने के लिए जीविका दीदियों को सौंपी गई जिम्मेदारी…

दरभंगा फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक आयोजित।

• फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को सर्वजन दवा सेवन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तर पर एक उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया ।

इस बैठक में प्रखंड स्तरीय अधिकारी,मास्टर संसाधन सेवी, सामुदायिक पोषण संसाधन सेवी एवं जीविका दीदियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर एवं लाइलाज बीमारी है, जिससे बचाव के लिए नियमित दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में जीविका दीदियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वे घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगी तथा दवा के सही उपयोग के बारे में जानकारी देंगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक इस अभियान को पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती।

जिले के सभी नागरिकों को इस अभियान में भागीदार बनना होगा।

पिरामल फाउंडेशन से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रघुवीर राज एवं श्रवण कुमार ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि दवा वितरण के दौरान सावधानी, पात्र लाभार्थियों की पहचान, दुष्प्रभाव की जानकारी एवं फॉलोअप व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों की सामाजिक स्वीकार्यता अधिक है। लोग उन पर भरोसा करते हैं, इसलिए उनकी सक्रिय भागीदारी से दवा सेवन की दर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता भी तेजी से फैलेगी।

 

बैठक में मनोज कुमार एसी, तपन कुमार, सरोज देवी, बबली कुमारी, सरस्वती कुमारी, पूजा कुमारी, अचल कुमार, अमित कुमार, रंजीत कुमार, सुदीप कुमार, इंदु कुमारी, आलोक कुमार, नितीश यादव, आशा भारती, शालनी कुमारी एवं दुर्गा देवी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

 

वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, स्वास्थ्य कर्मियों एवं जीविका दीदियों द्वारा दी गई दवा का सेवन अवश्य करें तथा अपने परिवार और पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि अभियान के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा, ताकि क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

 

Check Also

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

🔊 Listen to this हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *