Breaking News

पथ निर्माण में नवाचार देगा बिहार के विकास को रफ्तार :डा सुनील 

पथ निर्माण में नवाचार देगा बिहार के विकास को रफ्तार :डा सुनील

 

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्वी) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने पथ निर्माण बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पथ निर्माण बजट प्रगतिशील बिहार की वह नींव है जिसपर विकसित बिहार की भव्य अट्टालिका खड़ी की जा सकती है।यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को रफ्तार देने वाला एवं विकास की नई दिशा तय करने वाला है।

उन्होने आगे बताया कि पथ निर्माण में नवाचार राज्य में पथ निर्माण के इतिहास में नया अध्याय जोडेगा।पथ निर्माण में हैम मोंडल, एक्सप्रेस-वे का निर्माण, दीर्घकालिक पथ संधारण नीति, पुलों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी औडीट जैसे महत्वपूर्ण कदम राज्य में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

 

बजट में राज्य को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण एवं सिंगल लेन सड़क को डबल लेन करने का ऐलान किया है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी, यात्रा का समय कम होगा और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे को विकास की रीढ़ बताते हुए डा चौधरी ने कहा कि इससे बिहार की आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

Check Also

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

🔊 Listen to this हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *