Breaking News

• जन वितरण प्रणाली दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु औपबंधिक मेधा सूची जारी

 

• जन वितरण प्रणाली दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु औपबंधिक मेधा सूची जारी

 

 

 

• मेधा सूची पर दावा/आपत्ति 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय जमा किया जा सकता है ।

 

 

दरभंगा,    जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट/जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट एवं जिला के बेवसाईट पर प्रदर्शित की गई है।

गौरतलब है कि औपबंधिक मेधा सूची पर दावा/आपत्ति 23 फरवरी 2026 तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में लिया जायेगा। साथ ही आवेदक दावा/आपत्ति के साथ अपने कथन के संबंध में साक्ष्य भी संलग्न करना सुनिश्चित करेंगे।

दावा/आपत्ति 23 फरवरी 2026 के अपराह्न 05:00 बजे तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में स्वीकार किये जायेगे।

निर्धारित तिथि/समय के बाद दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगें।

 

Check Also

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण 

🔊 Listen to this   • कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *