Breaking News

 वरीय पुलिस अधीक्षक, द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुना गया। एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये।

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया..

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुनी गई एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गए।जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक + अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-03, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर + मनिगाछी थाना-01, बहेड़ी थाना-01, सदर थाना-02, सिंहवाड़ा थाना-02 एवं अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल-01कुल- 10 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।

Check Also

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

🔊 Listen to this हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *