Breaking News

      जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा  हनुमाननगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया।  

 

• डी एम ने हनुमाननगर नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण हेतु किए स्थल निरीक्षण…

 

 

जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा  हनुमाननगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल की भौतिक स्थिति,प्रगति एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि मिट्टी भराई एवं चाहरदिवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराया जाए,ताकि आगामी बरसात के मौसम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

नया कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। जमीन का बेहतर उपयोग करने के लिए जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया। अधिकारियों के लिए आवासीय भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने प्लिंथ स्तर तक का कार्य भी वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले पूरा कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नए भवन के निर्माण से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने को कहा।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता  के. परीक्षित,  प्रणव कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग तथा विभाग के अन्य अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण 

🔊 Listen to this   • कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *