Breaking News

 दरभंगा प्रमण्डल आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा प्रमण्डल स्तरीय बैठक आयोजित की गई ।  

• आयुक्त  के अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा….

 

दरभंगा प्रमण्डल आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा प्रमण्डल स्तरीय बैठक आयोजित की गई ।

• बैठक के दौरान आयुक्त  ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मखाना क्षेत्र विकास , प्राकृतिक खेती , मखाना/बीज वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता एवं आवश्यकता सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किए ।

उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें,ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं और सब्सिडी का सीधा लाभ प्राप्त हो सके।

 

आयुक्त  ने स्पष्ट किया कि दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों में स्थापित कृषि फार्मों का वे निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, जाले का भी निरीक्षण करने की बात कही।

• उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए बीज सबसे महत्वपूर्ण होता है। गलत बीज का बिक्री नहीं हो यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे ।,इसकी सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। बीज एवं खाद के लाइसेंस से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध जांच एवं निष्पादन के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को यूरिया या अन्य उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

 

पॉलीहाउस योजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को वास्तविक एवं प्रत्यक्ष लाभ मिले, जिला कृषि पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

आयुक्त महोदय ने कहा कि किसानों को नियमानुसार प्रशिक्षण के लिए चयन करें।

 

उन्होंने तीनों जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंस संबंधी मामलों को जिला स्तर पर लंबित नहीं रखें तथा सभी आवेदनों का नियमानुसार ससमय निष्पादन किया जाए।

 

बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी, दरभंगा नीरज कुमार झा ने जानकारी दी कि मखाना बीज का वितरण किया गया है तथा किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इस पर आयुक्त महोदय ने मखाना क्षेत्र विस्तार योजना को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मखाना की बाजार में व्यापक मांग है और यह किसानों की आय वृद्धि का एक सशक्त माध्यम बन सकता है।

मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं। बिहार राज्य की पहचान मखाना से ही होती है।मखाना का आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ रहा है।

 

आयुक्त महोदय ने जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए किसानों से अधिकाधिक जैविक खेती अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिले संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य)  सुशील कुमार मिश्रा, उप निदेशक शस्य  संजय कुमार तिवारी, उपनिदेशक जनसंपर्क स्वतंत्र प्रसाद,क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी-सह-क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी  आकाश ऐश्वर्य, , जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, सहायक निदेशक प्रीती कुमारी सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों से कृषि और उद्यान के संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

🔊 Listen to this   • एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *