Breaking News

    जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने  घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य के संदर्भ में चिन्हित स्थल का निरीक्षण किए।  

 

• घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण…

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने  घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य के संदर्भ में चिन्हित स्थल का निरीक्षण किए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य से पूर्व आवश्यक प्रक्रियाओं को तत्परता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

स्थल निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति में प्रस्तावित भूमि की लंबाई एवं चौड़ाई की विधिवत मापी कराई गई तथा भूमि की स्थिति,पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने वर्तमान में संचालित पुराने एवं जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए उसे नियमानुसार एवं सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने कहा कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुदृढ़ एवं आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा, जिससे प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में और अधिक पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  स्वप्निल, अंचलाधिकारी  अभिषेक सौरव, प्रखंड विकास पदाधिकारी  रजनीश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

Check Also

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

🔊 Listen to this   • एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *