• कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण…
• महाशिवरात्रि की तैयारियों का भी लिया गया विस्तृत जायजा…

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य के संदर्भ में चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनने से आम जनता को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता एवं सुव्यवस्थित एवं मानक के तहत करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
उन्होंने डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता न पड़े।
इसके उपरांत आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा मनोज कुमार तिवारी, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किये।
• जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने,पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने,समुचित पार्किंग स्थल निर्धारित करने तथा ड्रॉप गेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया*।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं हो।
जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों की सतत निगरानी की जा रही है ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस दौरान निर्माणाधीन विवाह मंडप का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal