• किरतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण…

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किरतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य के संदर्भ में निर्धारित स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, भूमि की उपलब्धता तथा निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए अंचलाधिकारी को डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया,ताकि आम जनता को शीघ्र बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अंचलाधिकारी आशुतोष सन्नी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal