Breaking News

प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर के चयनित दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया।    

 

दरभंगा   स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान,लहरियासराय में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर के चयनित दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी  परिमल ने बताया कि खेल राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का प्रतीक है और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का एक प्रबल माध्यम है।

गोला फेक हेतु अमित कुमार, गौतम कुमार, राम प्रणाम कुमार, मेनका कुमारी का चयन किया गया वहीं 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद मेराज आलम, गोसिया आफरीन तथा सचिन कुमार का चयन किया गया तथा 50 मीटर दौड़ हेतु गौतम पासवान,अनु कुमारी का चयन किया गया।

चक्का फेक हेतु मुकेश कुमार राय, मेनका कुमारी, सना परवीन का चयन किया गया वहीं भाला फेक में दीपक कुमार महतो तथा 50 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार और रोशन कुमार का चयन किया गया।

वही क्रिकेट टीम में रिशु कुमार रौनक कुमार हिमांशु कुमार आदित्य कुमार शुभम कुमार सूरज कुमार राहुल कुमार संदीप कुमार नंदन शाह अमरजीत कुमार एवं रंजन कुमार का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में चयन समिति के सदस्य के रूप में आमिर हुसैन, शोएब ,जितेंद्र कुमार एवं गोविंद कुमार उपस्थित थे।

 

सभी चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे तथा दरभंगा प्रमंडल की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।

कार्यक्रम में जीनत आरा,ज्योति कुमारी,बलदेव मेहता,राकेश कुमार सिंह, दरभंगा जिला दिव्यांग अध्यक्ष अमरनाथ नायक ,मोहम्मद सिकंदर, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ कुमार, पप्पू साह, रणजीत साह, विनय चौधरी, रंजीत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुराग तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रिया पासवान ने किया।

Check Also

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण 

🔊 Listen to this   • कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *