Breaking News

 • डीएम ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ, और त्वरित समाधान का दिए निर्देश • 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

 

• डीएम ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ, और त्वरित समाधान का दिए निर्देश

 

• 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित, मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

 

दरभंगा  जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में “जनता के दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 40 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए,जिनमें 30 ऑनलाइन एवं 10 ऑफलाइन आवेदक शामिल थे।

 

• जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया।

शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया।

आज प्राप्त आवेदनों में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, पंचायती राज, सहकारिता, परिवहन, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से संबंधित विभिन्न मामले शामिल। जिलाधिकारी ने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने हेतु स्वयं दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान करना है।

उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन में पूर्ण संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बरतें तथा प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें,जिससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त  स्वप्निल,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)  राकेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता  पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण 

🔊 Listen to this   • कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *