Breaking News

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आरओबी निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा… 

 

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आरओबी निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा…

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में  जिला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलों पर प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।

दिल्ली मोड़,पंडासराय,बेला गुमटी तथा चट्टी गुमटी में चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की फीडबैक संबंधित पदाधिकारियों से लिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए तथा जिन कारणों से कार्य प्रभावित हो रहा है, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

पंडासराय में आर/ई (रिटेनिंग) वाल निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आरओबी भाग का डिजाइन एवं ड्राइंग शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

चट्टी गुमटी के समीप नाला निर्माण कार्य किया जाना है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी को अविलंब नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया,ताकि आरओबी निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल दरभंगा के वरीय परियोजना अभियंता द्वारा पंडासराय गुमटी,बेला गुमटी,चट्टी गुमटी आदि में प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुल निर्माण निगम के अभियंता ने आश्वस्त किया कि सभी आरओबी एवं संबद्ध कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए तेज गति से कार्य कराया जा रहा है तथा शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य पूर्ण होने से शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा जाम की समस्या दूर होगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

 

 

Check Also

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण 

🔊 Listen to this   • कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *