Breaking News

• मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन हेतु डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

• मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन हेतु डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के सफल आयोजन लिए बैठक आयोजित।

बैठक में उत्सव के आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उक्त बैठक में  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को चयनित स्थलों पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ऑडिटोरियम,दरभंगा में तथा खेल एवं अन्य गतिविधियाँ नेहरू स्टेडियम,पोलो मैदान में आयोजित होगी।

• कार्यक्रम में लोक नृत्य,लोक गायन, हास्य कलाकार, हिंदी/मैथिली गायन,नाटक, लोक गाथा आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मिथिला महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय उत्कृष्ट कलाकारों के अलावा अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के भी कलाकार पार्टिसिपेट करेंगे ।

कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में नौकायन, कबब्ड्डी आदि भी आयोजित किए जाएंगे ।नौकायन प्रतियोगिता हराही पोखर और कबड्डी प्रतियोगिता पोलो मैदान में आयोजित होंगे।

• उत्सव के दौरान मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा,कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को” को सम्मानित किए जायेंगे। साथ ही सर्व भाषा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न भाषाओं के कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।

• उक्त कार्यक्रम में आजीविका नगर निगम, कृषि विभाग, आईसीडीएस, जीविका, वन विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग,सुधार डेयरी,अग्निशमन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग,उद्योग विभाग, मखाना अनुसंधान केंद्र,बैंकिंग दरभंगा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा, पशुपालन विभाग, डीएलएसए, किलकारी संस्थान द्वारा आकर्षक औरउपयोगी स्टॉल पोलो मैदान में लगाए जाएंगे।

• जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त उत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए,जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच एवं पहचान मिल सके। इसके अतिरिक्त मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम ,पोलो मैदान, समाहरणालय आदि दीवारों पर निर्णय लिया गया,जिससे पारंपरिक मिथिला चित्रकला को प्रोत्साहन मिले। मिथिला पेंटिंग के उत्कृष्ट कलाकारों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

• जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएँ, ताकि मिथिला लोक उत्सव 2025–26 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जा सके ।

बैठक में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार,वरीय उप समाहर्ता  वृषभानु चंद्रा,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी  चंदन कुमार , सदस्य  कमलाकांत झा, जितेंद्र कुमार सिंह एवं  राम बुझावन यादव आदि उपस्थित रहे।।

 

 

Check Also

समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक : डीएम रिपोर्ट- निरंजन कुमार समस्तीपुर

🔊 Listen to this समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *