• 13 ,17 , 18 एवं 19 मार्च को होगा जॉब कैम्प…

दरभंगा सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *Paytm Services Pvt Ltd* द्वारा 13 मार्च को बहेड़ी (SDC) KYP Center Vedanta Institute कर्पूरी चौक में, 17 मार्च को बिरौल (BSDC) KYP Center, 18 मार्च को बिरौल (SDC) KYP Center तथा 19 मार्च को बेनीपुर (SDC) KYP Center में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive के लिए कुल – 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12th, Graduation and ITI उत्तीर्ण पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 16,666 से 21,000 रूपये (CTC) वेतन सहित अन्य मुफ्त मेडिकल, इन्श्योरेंस, इन्सेंटिव प्रतिमाह दिया जाएगा।
• नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी को इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।
उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इक्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे।
• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal