Breaking News

दरभंगा में ज्वेलर्स दुकान में करोड़ों की लूट

दरभंगा में ज्वेलर्स दुकान में करोड़ों की लूट

 

नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, कुछ मिनटों में गहने व कैश समेटकर फरार

 

दरभंगा। शहर के सबसे व्यस्त बाड़ा बाजार में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान में घुसकर दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम ज्वैलर्स को निशाना बनाते हुए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, बदमाश एक-एक कर दुकान में दाखिल हुए और हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेकर तेजी से गहने व नकदी समेटने लगे। पूरी घटना महज कुछ मिनटों में हुई और अपराधी आसानी से फरार हो गए।

 

वारदात के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भय के कारण कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे इलाके में सन्नाटा पसर गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लूट की गई संपत्ति का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन इसकी राशि करोड़ों में होने की आशंका जताई जा रही है।

Check Also

 जेसीआई दरभंगा मिडटाउन के द्वारा दरभंगा के छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान 2026 से पुरस्कृत किया गया।

🔊 Listen to this   जेसीआई दरभंगा मिडटाउन के द्वारा दरभंगा के छात्र छात्राओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *