Breaking News

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा डीएमसीएच आदि का औचक निरीक्षण 

 

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा डीएमसीएच आदि का औचक निरीक्षण

 

• अधीक्षक डीएमसीएच एवं सिविल सर्जन को मूलभूत सुविधा मरीज को उपलब्ध कराने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

 

 

• मंडल कारा का किया निरीक्षण

 

 

दरभंगा   राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष निगरानीकर्ता (बाल अधिकार एवं बुजुर्ग नागरिक)  बालकृष्ण गोयल द्वारा आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी दी गई कि प्रतिदिन लगभग 1400 मरीजों का पंजीकरण किया जाता है। इस पर उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क एवं स्पष्ट साइनेज (संकेत पट्ट) लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने ओपीडी में उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार लाने पर विशेष बल दिया। साथ ही ओपीडी में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक मरीजों को ईलाज करने के निर्देश दिए।

 

इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बेड की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु गार्डों की रोटेशन ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त  मे आई हेल्प यू” काउंटर  स्थापित करने, सुझाव पेटिका (सजेशन बॉक्स) लगाने एवं प्रतीक्षालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

 

• उन्होंने शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था दुरुस्त करने, स्टाफ की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रतीक्षालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

दिव्यांगजनों के लिए रैंप निर्माण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि मरीजों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दिशा में अधीक्षक डीएमसीएच एवं सिविल सर्जन को संयुक्त रूप से बैठक कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधीक्षक डीएमसीएच, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, डीपीएम (हेल्थ), लाइजनिंग ऑफिसर श्री अनिमेष कुमार चन्द्र सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

• डीएमसीएच निरीक्षण के उपरांत  गोयल द्वारा मंडल कारा का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बंदियों से उनके विधिक सहायता (वकीलों) की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर कारा अधीक्षक स्नेह लता उपस्थित थीं।

 

 

Check Also

 जेसीआई दरभंगा मिडटाउन के द्वारा दरभंगा के छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान 2026 से पुरस्कृत किया गया।

🔊 Listen to this   जेसीआई दरभंगा मिडटाउन के द्वारा दरभंगा के छात्र छात्राओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *