समाहरणालय
• जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य
• आज 19 स्थलों पर छापामारी की गई
• जिले में आज 10382 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण
• 04 अप्रैल को 26445 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण होने की संभावना

दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा ने आज प्रेस को बताया कि जिले में कुल 10382 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ, जिसमें दरभंगा सदर 8974 बेनीपुर 767 और बिरौल में 641
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति 03 अप्रैल को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा कुल 10,382 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 8579 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 04 अप्रैल, 2026 को लगभग 17866 एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है,जबकि उसी दिन 26445 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।
एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित शिकवा शिकायत समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दुरभाष संख्या 06272- 2450 55 है।.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र लगभग 45 दिनों का निर्धारित है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
• जिला प्रशासन दरभंगा का अपील है की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें । उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। आज 19 गैस एजेंसियों / होटलों में औचक छापामारी की गई ।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal