• डीएम ने सभी गैस एजेंसियों को सत प्रतिशत घरों में होम डिलीवरी करने का दिए शख्त निर्देश   

 

• जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम ने गैस एजेंसियों के साथ किए समीक्षा बैठक

 

• डीएम ने सभी गैस एजेंसियों को सत प्रतिशत घरों में होम डिलीवरी करने का दिए शख्त निर्देश

जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता,बुकिंग एवं आपूर्ति आदि से संबंधित विषयों पर सभी गैस एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

• जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें ।

 

• उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन दिन पूर्व बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए,जिससे अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था पर नियंत्रण पाया जा सके ।

 

• जिलाधिकारी ने कालाबाजारी,होर्डिंग,ओवरप्राइसिंग एवं गैस के अवैध उपयोग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

• उन्होंने यह भी कहा कि गैस एजेंसियां अपने-अपने परिसर में स्पष्ट सूचना वाले बैनर लगाएं,  जिसमें बुकिंग एवं वितरण से संबंधित नियम अंकित हो ।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को अनिवार्य रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा लंबित (बैकलॉग) मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।

साथ ही कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निश्चय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

• उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों पर नियमित निगरानी रखी जाए। इसके तहत प्रत्येक एजेंसी पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, वितरण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी ।

उन्होंने यह भी कहा कि वितरण के दौरान यदि कोई व्यक्ति व्यवधान उत्पन्न करता है, तो उसकी वीडियोग्राफी कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए।

 

• इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं के कार्ड की जांच करने, एक से अधिक कार्ड रखने वालों की पहचान करने एवं बार-बार लाइन में लगने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए ।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गैस एजेंसियों के विरुद्ध बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

• उन्होंने उप विकास आयुक्त को एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) गठित करने का निर्देश दिया,जो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करेंगे ।

• साथ ही स्पष्ट किया कि कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी को सील करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएग ।

बैठक में उप विकास आयुक्त  स्वप्निल,विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, एवं अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,बेनीपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गैस कंपनियों के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Check Also

महावीर जयंती पर हसनपुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा  रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल समस्तीपुर

🔊 Listen to this महावीर जयंती पर हसनपुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *