• 15 अप्रैल को आयोजित होगा जॉब कैम्प

 

• 15 अप्रैल को आयोजित होगा जॉब कैम्प

 

दरभंगा   सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को IMARAT MOJIBIAH TECHNICAL INSTITUTE (इमारत मोजिबिया ITI) महदौली किलाघाट दरभंगा में Quess Corp LTD द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जॉब कैम्प में Trainee, Lead Pro-Operator, Quality Checker, Assembler-(Tata Motors, Tata Auto Comp, MRF Tyres, Wistron) के लिए, कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिसमें 10th, 12th, BE, BTECH, Diploma, ITI (Any Trade) उत्तीर्ण पुरूष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है।

कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 15000 से 19719 रूपये (CTC) वेतन सहित अन्य मुफ्त मेडिकल, कैन्टीन, ओभर टाईम (कम्पनी के अनुसार वेतन एवं भत्ते) प्रतिमाह दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को, गुजरात, बैंगलोर में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।

इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।

इसी प्रकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को BSDC (KYP Centre) बहादुरपुर प्रखंड परिसर में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें SFO के लिए, कुल 20 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10th+12th उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 12,500 रूपये वेतन के अलावे मुफ्त पी० एफ०, ई० एस० आई०, इनसेन्टिव, प्रतिमाह दिया जाएगा।

नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को ऑल बिहार, में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाईसेन्स होना अनिवार्य है इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।

जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।

• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

 

 

Check Also

महावीर जयंती पर हसनपुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा  रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल समस्तीपुर

🔊 Listen to this महावीर जयंती पर हसनपुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *