Breaking News

• जिला में एलपीजी गैस आपूर्ति समान्य  निगरानी की कार्रवाई जारी  • जिले में आज 10680 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण 

 

• जिला में एलपीजी गैस आपूर्ति समान्य  निगरानी की कार्रवाई जारी

 

 

• जिले में आज 10680 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण

 

• 06 अप्रैल को 14000 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण होने की संभावना

• अब तक 1197 शिकायत प्राप्त

• 26 जगहों पर की गई औचक छापेमारी

 

कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में आज 11 एजेंसियों पर निगरानी की कार्रवाई की गई। 12 एजेंसियों को वरीय अधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी गैस एजेंसियां होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें। जांच पदाधिकारी गैस एजेंसी में भंडारित गैस का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देंगे। प्रतिनियुक्ति अधिकारी संबंधित गैस एजेंसियों के कार्यालय में गैस वितरण की स्टॉक पंजी की जांच करेंगे एवं विधिवत्त गैस वितरण वैद्य उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।

 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा ने आज संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि • जिले में कुल 10680 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ,जिसमें दरभंगा सदर 8617 , बेनीपुर 321 और बिरौल में 1742 शामिल है।

• जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 14000 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं ।

• उन्होंने आगे बताया 14000 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य कल के लिए निर्धारित है।

एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित शिकवा शिकायत समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दुरभाष संख्या 06272-2450 55 है।

अभी तक 1197 शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें से अधिकांश का निवारण कर दिया गया है। आज 52 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 20 का निवारण किया गया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी किया जा रहा है.

संवाददाताओं द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

• जिला प्रशासन दरभंगा का अपील है की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।

• उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

• जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *