Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में धान/सीएमआर अधिप्राप्ति को लेकर हुई समीक्षा बैठक 

• डीएम की अध्यक्षता में धान/सीएमआर अधिप्राप्ति को लेकर हुई समीक्षा बैठक

 

दरभंगा जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान/सीएमआर अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 203 पैक्स/व्यापार मंडल कार्यरत हैं। अब तक कुल 7,536 किसानों से 41,673.452 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 99.22 प्रतिशत है। साथ ही 7,534 किसानों (99.90 प्रतिशत) को भुगतान किया जा चुका है। शेष 02 किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है,जिसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अधिप्राप्त धान के समतुल्य 27,921.212 मीट्रिक टन सीएमआर बीएसएफसी को उपलब्ध कराया जाना है, जिसके विरुद्ध अब तक 9,077 मीट्रिक टन (328 लॉट) सीएमआर की आपूर्ति की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीएमआर की आपूर्ति में तेजी लाई जाए । सीएमआर प्राप्ति के अगले दिन ही संबंधित राइस मिलों को धान उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय पर सीएमआर का भुगतान किया जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का शख्त निर्देश दिया।

बैठक में धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया, साथ ही शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने पर बल दिया।

बैठक में, के. परीक्षित सहायक समाहर्ता, निशांत कुमार वरीय उपसमाहर्ता,जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बीएसएफसी, सहायक निबंधक

(दरभंगा/बेनीपुर अंचल) सहित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *