• डीएम की अध्यक्षता में पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की क्रियान्वन हेतु बैठक

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं तथा वेंडरों को निर्देश दिया गया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक खपत ज्यादा है तथा जो लोग इच्छुक है उनको उनके घर पर जाकर इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ सोलर पैनल लगाने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में बताया गया कि इस योजनाअंतर्गत जिले में कुल 1775 आवेदन आये हैं एवं 908 उपभोक्ताओं के द्वारा वेंडर का चयन कर लिया गया है। साथ ही जिसमें 329 उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन चयनित वेंडर के द्वारा कर दिया गया है। साथ ही 308 उपभोक्ताओं के खाते में सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जा चुकी है।
• जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में आज प्रेस क्लब दरभंगा में कार्यपालक अभियंता विकास कुमार एवं सत्येंद्र प्रसाद उप निदेशक जनसंपर्क ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किये। उपनिदेशक जनसंपर्क ने बताया कि प्रधानमंत्री सूरज घर मुफ्त योजना काफी महत्वपूर्ण है । पर्यावरण के लिए बहुत मित्रवत है। यह ग्रीन बिजली है इसे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलती है, और लगातार इस बिजली प्राप्त की जा सकती है। सरकार के द्वारा इसमें काफी सब्सिडी दी जा रही है ।
कार्यपालक अभियंता विद्युत विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि इस योजना में 1 किलोवाट के लिए 30 हजार , 2 किलोवाट – 60 हजार तथा 3 किलोवाट या इससे ऊपर के लिए 78 हजार रूपये तक की सब्सिडी दी जा रही है ।
उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा प्रधानमंत्री घर मुक्त बिजली योजना लगाने के पश्चात 5 साल की गारंटी एवं 10 साल की वारंटी है। योजना भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।
इच्छुक जिले वासियों से अनुरोध है कि इसे अपने घरों में लगाए और बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बने।
*इच्छुक उपभोक्ता पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है।*आवेदन करने के लिए आधार नंबर और बिजली बिल की जरूरत पड़ेगी।
उक्त बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, विकास कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा (शहरी), केशव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा (ग्रामीण), अमोद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, बेनीपुर, तथा तभी सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता, दरभंगा (शहरी) / (ग्रामीण) के साथ सभी वेडर भी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal