Breaking News

• घरेलू गैस एल.पी.जी कल 26 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध रहेंगे…  • उपभोक्ताओं से अपील अफवाहों से बचें 

 

• घरेलू गैस एल.पी.जी कल 26 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध रहेंगे…

 

• उपभोक्ताओं से अपील अफवाहों से बचें

• जिले में आज 9,432 से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर का हुआ वितरण

 

• विभिन्न गैस गोदाम एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया औचक छापेमारी/निरीक्षण..

 

 

• कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का किया गया त्वरित निष्पादन

 

 

 

दरभंगा  जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क  सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आज कुल 9,432 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6,979, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,212 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,241 शामिल है।

• उल्लेखनीय है कि दरभंगा सदर अनुमण्डल अन्तर्गत 6,63,212 उपभोक्ता है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल अन्तर्गत 1,10,207 तथा बिरौल अनुमण्डल अन्तर्गत 1,89,903 उपभोक्ता है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि दरभंगा सदर अनुमण्डल अन्तर्गत 47 गैस एजेंसी संचालित है। वहीं बेनीपुर अनुमण्डल अन्तर्गत 08 एवं बिरौल अनुमण्डल अन्तर्गत 20 गैस एजेंसी संचालित है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सदर अनुमण्डल में 8,804 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 546 तथा बिरौल अनुमण्डल में 3,767 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 08 अप्रैल को 13,117 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

• उन्होंने आगे बताया कि 09 अप्रैल, 2026 को लगभग 13,454 एल.पी.जी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10,086 बेनीपुर अनुमण्डल में 1,728 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,640 शामिल है। जबकि उसी दिन 26,571 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि 09 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 18,890 बेनीपुर अनुमण्डल में 2,274 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5,407 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होने की संभावना है।

• उन्होंने कहा कि एल.पी.जी गैस सिलेंडर से संबंधित जिले में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या 06272-245055 है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।

उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

• उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

• जिला प्रशासन, दरभंगा जिलावासियों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

• जिलाधिकारी ने निर्देश के आलोक में जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में धान/सीएमआर अधिप्राप्ति को लेकर हुई समीक्षा बैठक 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में धान/सीएमआर अधिप्राप्ति को लेकर हुई समीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *