Breaking News

मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार,55 ग्राम ब्राउन शुगर और भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार।

मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार,55 ग्राम ब्राउन शुगर और भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार।

मधुबनी के एसपी निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी अभियान के तहत लदनियाँ थाना अन्तर्गत दो अलग-अलग जगह की गई छापेमारी में मधुबनी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक-08.04.2026 को लदनियाँ थाना की पुलिस एवं SSB पिपराही की संयुक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर पिलर संख्या 250 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में पिपराही, कचनारी सड़क से 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ 01 नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान सिरहा, नेपाल के सुदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। विधिवत तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसे वह तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था।इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई दिनांक-09.04.2026 को लदनियां थाना के ग्राम योगिया में लदनियाँ थाना की पुलिस टीम द्वारा की गई। जहाँ ब्राउन शुगर और नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। यहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर 02 स्थानीय तस्करों को दबोच लिया, जिनकी पहचान ललन कुमार पासवान और महाकांत सिंह के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा विधिवत तालाशी के क्रम में अभियुक्तों के पास से 05 ग्राम ब्राउन शुगर और 112 बोतल कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा तस्करी की बात स्वीकार की गई है। तदोपरांत लदनियां थाना द्वारा NDPS एक्ट के तहत कांड दर्ज गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-

 

01. सुदीप कुमार सिंह, पे० रमेश सिंह, सा०-कदमाहा गाँव पालिका बरियारपट्टी, वार्ड नं0-05, थाना-कजरा, जिला-सिरहा, नेपाल

 

02. ललन कुमार पासवान, पे०- सुकन पासवान, सा०-योगिया, थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

 

03. महाकांत सिंह, पे०-सुरेश प्रसाद सिंह, सा०-योगिया, थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी

 

> बरामदगी :-

 

01. ब्राउन शुगर :- 55 ग्राम

 

02. इलेक्ट्रिक स्कूटी :- 01

 

03. प्रतिबंधित सीरप :- 112 बोतल

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *