• 09 मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत 

 

• 09 मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

 

दरभंगा  आगामी 09 मई 2026 को होने वाले वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने विभिन्न बैंकों सहित कई विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

सीजेएम  आलम ने कहा कि नालसा गाइडलाइंस एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मुकदमों के साथ साथ प्रि लिटिगेशन मामले का भी निपटारा किया जाना है।

उन्होंने न्यायालयों में लंबित वन विभाग, मजदुरी, विद्युत, माप तौल आदि के वादों को चिह्नित करने का दायित्व संबंधित अधिकारियों को दिए।

बकाया ऋण संबंधी मामलों के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए। सचिव आरती कुमारी ने बैठक में पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित मामलों का डेटा रखते हुए कहा कि कुछ बैंक एवं विभागों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा,अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए सभी हितधारकों को विशेष रूप से कार्य करना होगा।

 

उन्होंने चयनित मुकदमों एवं मामलों की सूची कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए,ताकि पक्षकारों को ससमय नोटिस जारी किया जा सके।

बैठक में प्रमंडलीय वन अधिकारी, श्रम अधीक्षक, माप तौल अधीक्षक, विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं एलडीएम सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

• 07 जुलाई को 15 हजार 218 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

🔊 Listen to this   • 07 जुलाई को 15 हजार 218 एलपीजी गैस सिलेंडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *