Darbhanga • शहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण… 

 

• शहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण…

 

 

दरभंगा • शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को शीघ्र चालू करने के उद्देश्य से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा शहर में प्रस्तावित डीआरएस (डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन), डीसीयू (डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल यूनिट) एवं सीएनजी स्टेशन के निर्माण हेतु चयनित स्थलों का निरीक्षण आज जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा किया गया ।

उन्होंने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया, जिनमें डीएमसीएच सिविल सर्जन ब्लॉक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड परिसर, केएसडीएसयू (श्याम रेजिडेंसी के समीप), होमगार्ड कार्यालय कादीराबाद, मखाना अनुसंधान केंद्र तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लहेरियासराय शामिल हैं।

 

•  जिलाधिकारी ने संबंधित बीपीसीएल के अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी चयनित स्थलों पर निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए डीआरएस,डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन को यथाशीघ्र क्रियाशील बनाया जाए,ताकि शहरवासियों को पाइप्ड नेचुरल गैस एवं सीएनजी की सुविधा समय पर उपलब्ध हो सके ।

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से नागरिकों को सुरक्षित एवं सुलभ ईंधन प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर  संजीत कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• 07 जुलाई को 15 हजार 218 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

🔊 Listen to this   • 07 जुलाई को 15 हजार 218 एलपीजी गैस सिलेंडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *