Breaking News

• ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पाण्डुलिपियों का निरीक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर बल 

 

• ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पाण्डुलिपियों का निरीक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर बल

 

दरभंगा  भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित  ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत दरभंगा जिला स्थित एम.के.एस. कल्याणी फाउंडेशन में संरक्षित पाण्डुलिपियों का अवलोकन

• आज जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार ने किया  ।

• निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भारत के संविधान की एक दुर्लभ प्रति का अवलोकन किया, जिसमें संविधान के संपादक मंडल के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर संलग्न हैं ।

 

• उन्होंने शताब्दियों पुराने ताड़पत्र पर लिखित पाण्डुलिपियों का भी सूक्ष्म अवलोकन किया तथा उनकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, दरभंगा  स्वप्निल एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी  चंदन कुमार द्वारा पाण्डुलिपियों की वर्तमान स्थिति एवं उनके संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।

, कल्याणी फाउंडेशन के कार्यपालक पदाधिकारी  श्रुतिकर झा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष  पारस ने उपस्थित आगंतुकों को उपलब्ध दस्तावेजों एवं पाण्डुलिपियों के विस्तृत संग्रह से अवगत कराया।

• ज्ञातव्य है कि ज्ञान भारतम् मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित कर उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करना तथा आम जनमानस को देश के समृद्ध इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इसी दिशा में दरभंगा जिला में उपलब्ध पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।

 

• जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील कि की वे ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपने पास उपलब्ध पाण्डुलिपियों से संबंधित जानकारी साझा करें।

उन्होंने कहा कि पाण्डुलिपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना हेतु जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, लहेरियासराय, दरभंगा से संपर्क किया जा सकता है।

 

Check Also

• सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश,राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने का निर्देश 

🔊 Listen to this • सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *