Breaking News

भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित 

 

भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित

 

दरभंगा  भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने को लेकर  दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कनीय अभियंता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

 

• जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वगणना हेतु प्रोत्साहित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी गणना करने के लिए जागरूक किया जाए ।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निबंधन कार्यालय सहित वैसे सभी कार्यालयों में, जहां आम नागरिकों का नियमित आवागमन होता है, वहां “May I Help You” काउंटर स्थापित किया जाए, ताकि लोगों को स्वगणना से संबंधित जानकारी, तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।

 

• उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके ।

 

बैठक में बताया गया कि स्वगणना कार्य 1 मई 2026 तक संपन्न किया जाना है। इसके उपरांत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सभी विभागों का समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में दरभंगा एनआईसी से नगर आयुक्त  राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त  स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व  मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन  सलीम अख्तर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• जानकी नवमी पर हर घर माता सीता के पूजन का आह्वान 

🔊 Listen to this • जानकी नवमी पर हर घर माता सीता के पूजन का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *