• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

 

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किये स्थलीय निरीक्षण

 

• निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का दिया स्पष्ट निर्देश

दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा कर्पूरी चौक से अल्लपट्टी तक प्रस्तावित एलाइनमेंट का स्थलीय निरीक्षण किये।

• निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, यातायात व्यवस्था तथा उपयोगीताओं के शिफ्टिंग कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बीएसआरडीसीएल के अभियंताओं को निर्देश दिया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट के अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी दुकानों एवं अन्य अतिक्रमणों की सूची शीघ्र उपलब्ध करायें जिससे आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने पाइलिंग कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विद्युत उपयोगिताओं को शिफ्ट करने तथा उचित डायवर्जन निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे निर्माण कार्य के दौरान आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने दोनार आरओबी 25 एसपीएल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि सर्विस रोड को यथाशीघ्र मोटरेबल बनाया जाए, ताकि एलसी 25 एसपीएल के बहेड़ा साइड की ओर दो-तरफा यातायात संचालन जल्द प्रारंभ किया जा सके।

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा दिल्ली मोड़ आरओबी निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि दिल्ली मोड़ आरओबी में दिल्ली मोड़ की तरफ से (सर्विस रोड) पुराने पुल के दोनों तरफ निर्मित पुल के एप्रोच में पीक्यूसी का कार्य 15 जून तक पूर्ण कर उससे आवागमन प्रारंभ करायें । साथ ही पुराने पुल को तोड़ कर आगे का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बेला मोड़ में नाला निर्माण, पीक्यूसी एवं आरीवाल कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

• जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों से आम जनों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। धूल से बचाव के लिए नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव करायें । पिलर के दोनों तरफ मोर्टेबल रोड बनाना सुनिश्चित करें।

परियोजना अभियंता पुल निर्माण द्वारा बताया गया कि रेलवे पोर्शन का निरूपण रेलवे द्वारा 26 मई को अनुमोदित किया गया है,आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी कार्य एजेंसियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित अभियंताओं को नियमित रूप से कार्यों का अनुश्रवण करते रहने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार सहित संबंधित अभियंता एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Check Also

• कुशेश्वरस्थान पूर्वी में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम एवं एसएसपी ने स्वयं सुनीं आमजन की समस्याएँ 

🔊 Listen to this • कुशेश्वरस्थान पूर्वी में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम एवं एसएसपी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *