Breaking News

• सी.एम. साइंस कॉलेज में सजी दीक्षारंभ कक्षा   • एमएससी प्रथम सेमेस्टर सत्रः 2026-28 के छात्रों के लिए इन्डक्शन क्लास हुआ आयोजित

सी.एम. साइंस कॉलेज में सजी दीक्षारंभ कक्षा

 

एमएससी प्रथम सेमेस्टर सत्रः 2026-28 के छात्रों के लिए इन्डक्शन क्लास हुआ आयोजित

जीवन की सफलता में व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन एवं हमेशा कुछ नया सीखने की ललक अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्डक्शन क्लास यानी दीक्षारम्भ कक्षा शिक्षण संस्थान के लोकाचार और संस्कृति को विकसित करने के साथ ही उन्हें अन्य छात्रों और शिक्षकों के साथ परस्पर संबंध बनाने में मार्गदर्शन करता है। यह बातें शनिवार को सी. एम साइंस कॉलेज में एमएससी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 के छात्रों के लिए आयोजित इन्डक्शन प्रोग्राम में प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कही। अपने संबोधन में उन्होंने दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार दास ने महाविद्यालय के क्रिया-कलापों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। नये सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि आने वाला दो साल इन लोगों के लिए स्वर्णिम होगा। जब वे समाज में विषयगत विशिष्टता हासिल कर अपने कैरियर की उड़ान भरेंगे।

जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ पूजा अग्रहरि ने उपस्थित छात्रों को अपने विभाग की जानकारी देते हुए सफल होने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम का मूल मंत्र दिया।

गणित विभागाध्यक्ष डॉ अभय सिंह ने कहा कि दीक्षारंभ कक्षा का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है जिससे छात्र छात्राओं को यह जानकारी मिल सके कि किस प्रकार वे अपने कैरियर को संवारने के साथ देश, प्रदेश, समाज और मानवता की सेवा करते हुए अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने मौके पर छात्र-छात्राओं को एनसीसी, एनएसएस एवं खेल के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ वरुण कुमार प्रभात, डॉ रवि रंजन, डॉ अखिल अभिषेक, डॉ आदित्यनाथ मिश्र, डॉ सुषमा रानी, डॉ रश्मि रेखा, प्रवीण कुमार झा, अनुपम कुमार झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय सांकेतिक धरना

🔊 Listen to this   अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *