Breaking News

• गुप्त सूचना पर मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई  • कमतौल थाना क्षेत्र से 1,011 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार 

• गुप्त सूचना पर मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई

 

• कमतौल थाना क्षेत्र से 1,011 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध  प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्य निषेध टीम, दरभंगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियारी गोट डीह टोला  में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

 

छापेमारी के दौरान टीम ने कमतौल थाना क्षेत्र से 10 लाख रुपये मूल्य की • 806 लीटर विदेशी शराब एवं • 205 लीटर बीयर  कुल – 1,011 लीटर अवैध शराब  बरामद की।

 

कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध मद्य निषेध विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल मद्य निषेध विभाग अथवा स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

Check Also

बासोपट्टी -बेनीपट्टी एवं मधवापुर-बौरहर-विराटपुर सड़क स्टेट हाइवे घोषित हो-डा सुनील 

🔊 Listen to this बासोपट्टी -बेनीपट्टी एवं मधवापुर-बौरहर-विराटपुर सड़क स्टेट हाइवे घोषित हो-डा सुनील बिहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *