Breaking News

बासोपट्टी -बेनीपट्टी एवं मधवापुर-बौरहर-विराटपुर सड़क स्टेट हाइवे घोषित हो-डा सुनील 

बासोपट्टी -बेनीपट्टी एवं मधवापुर-बौरहर-विराटपुर सड़क स्टेट हाइवे घोषित हो-डा सुनील

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव, इण्डियन इंजीनियर्स फेडरेशन (पूर्व) के उपाध्यक्ष खिरहर ग्राम निवासी डा सुनील कुमार चौधरी ने हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाले बासोपट्टी -बेनीपट्टी एवं मधवापुर-बौरहर-विराटपुर सड़क को स्टेट हाइवे घोषित करने की जोरदार वकालत की है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त दोनों सड़क बिहार के सीमावर्ती मधुबनी जिले की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क है जिसे पथ निर्माण विभाग द्वारा अधिग्रहीत कर स्टेट हाइवे घोषित करना इस क्षेत्र की जनता की चिर प्रतिक्षित मांग रही है। सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाली ये सड़कें सामरिक एवं राज्य तथा देश की सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है।इन स्टेट हाइवे का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा तथा बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। किसानो को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी तथा उद्योग धंधे का विस्तार होगा। यदि मधुबनी जिला को विकास के मानचित्र पर लाना है तो हरलाखी विधानसभा को विकसित बनाना होगा एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र के इन सड़कों को स्टेट हाइवे में परिवर्तित किए बिना विकसित हरलाखी की कल्पना नहीं की जा सकती।

Check Also

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान 

🔊 Listen to this • जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान   दरभंगा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *