Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में छात्रों के लिए 75% उपस्थिति हुआ अनिवार्य

सीएम साइंस कॉलेज में छात्रों के लिए 75% उपस्थिति हुआ अनिवार्य

 

मेंटर-मेंटी व्यवस्था और सशक्त होगी

सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्र 2026-30 से जिन छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें किसी भी परिस्थिति में परीक्षा प्रपत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित शिक्षकों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं से जोड़ने तथा उनके समग्र शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए मेंटर-मेंटी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय में मेंटर-मेंटी सेल का गठन किया गया है, जो विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति तथा समस्याओं की सतत निगरानी करेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेंटर एवं मेंटी को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रो. मिश्र ने कहा कि राज्य के 10 उत्कृष्ट महाविद्यालयों में सीएम साइंस कॉलेज का चयन पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शिक्षकों से यूजीसी विनियमों एवं नैक मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब संस्थान की जवाबदेही पहले से अधिक बढ़ गई है।

बैठक में अतिथि शिक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने, विद्यार्थियों से संभावित फीडबैक के प्रति सजग रहने तथा एनसीसी, एनएसएस एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विभागाध्यक्षों ने विभिन्न विभागों की आधारभूत संरचना एवं जर्जर प्रयोगशालाओं की समस्या उठाई। इस पर प्रधानाचार्य ने तत्काल विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर विश्वविद्यालय को भेजने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

Check Also

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान 

🔊 Listen to this • जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान   दरभंगा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *