Breaking News

सी. एम. साइंस कालेज में स्नातक (भौतिकी) सत्र: 2026-30 के छात्रों के लिए इन्डक्शन क्लास आयोजित

दीक्षारम्भ कक्षा में छात्रों ने सीखे कामयाबी के गुर

 

सी. एम. साइंस कालेज में स्नातक (भौतिकी) सत्र: 2026-30 के छात्रों के लिए इन्डक्शन क्लास आयोजित

इन्डक्शन क्लास यानी दीक्षारम्भ कक्षा का उद्देश्य पाठ्यक्रम में शामिल नये छात्रों को नये शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और उन्हें सहज महसूस करने में मदद पहुंचाना होता है। यह उन्हें शिक्षण संस्थान के लोकाचार और संस्कृति को विकसित करने के साथ ही उन्हें अन्य छात्रों और शिक्षकों के साथ परस्पर संबंध बनाने में मार्गदर्शन करता है। यह बातें गुरुवार को सी.एम. साइंस कालेज में चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (भौतिकी) सत्र: 2026-30 के छात्रों के लिए आयोजित इन्डक्शन क्लास में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार दास ने कही। उन्होंने सीबीसीएस के तहत निर्धारित स्नातक पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी देते कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें बड़े उद्देश्य और आत्म-अन्वेषण की भावना को उजागर करने में भी मददगार होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने महाविद्यालय के क्रिया-कलापों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। स्नातक (भौतिकी) के नये सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला चार साल उनके लिए स्वर्णिम होगा। जब वे समाज में विषयगत सम्मान हासिल करेंगे।

मौके पर उपस्थित विभाग के शिक्षकों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभाग की जानकारी देते हुए सफल होने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है जिससे छात्र छात्राओं को यह जानकारी मिल सके कि किस प्रकार वे अपने कैरियर को संवारने के साथ देश, प्रदेश, समाज और मानवता की सेवा करते हुए अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। मौके पर भौतिकी विभाग के डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, डॉ संतोष कुमार, डॉ. आदित्य नाथ मिश्रा, डॉ. रवि रंजन, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. स्वर्णा श्रीया, डॉ. रश्मि रेखा, मोहम्मद माशुक, जयकांत कामती आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान 

🔊 Listen to this • जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान   दरभंगा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *