मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये कोरोना संक्रमण रोकथाम पर दिए निर्देश
• सरकारी सुविधाओं के अनुपालन करते हुए लोगों तक सुविधाएं पहुँचाने का दिया निर्देश
• कोरोना महामारी से प्रभावित व्यक्ति मदद करने की अपील
मधुबनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोनावायरस से निपटने हेतु किए

जा रहे विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि पुरे भारत के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है इसके चलते गरीब/ दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को जीवन चलाने में कठिनाइयां हो रही है इसलिए जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाए इसके लिए भोजन पानी की व्यवस्था की जाए बेसहारा लोगों को सरकारी भवनों में आवासीत कराई जाएं वहां उनके खाने-पीने दवा आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने यह बातें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही.
विदेशों तथा अन्य राज्यों से आने जाने वाले लोगों को घर में ही क्वॉरेंटाइन किया जाए. पुनः संभव हो तो उन्हें चिन्हित स्कूलों में ही रखा जाए. स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया आदि होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखें ताकि इसका फैलाव नहीं हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में 169 देश कोरोनावायरस के प्रभाव से प्रभावित हुआ है इसके कारण काफी लोग संक्रमित हुए एवं संक्रमण के कारण मृत्यु भी हुई इसके लिए सुरक्षित एवं सतर्क रहने की जरूरत है. सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे हैं प्रचार-प्रसार से लोग समझ रहे हैं कि सोशल डिस्टेंस का पालन करना है. इससे लोग सुरक्षित रहेंगे.उन्होंने कहा अभी रवि फसल कटनी का समय है, इसलिए कृषि कार्य को लॉकडाउन से मुक्त रखा जाए. सभी किसान सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करते हुए फसल की कटाई कराएं. इसमें कोई रोक-टोक नहीं है. कृषि कार्य किसी भी सूरत में बाधित नहीं होनी चाहिए. इस दौरान भी सुरक्षित रहने की जरूरत है सभी सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बिना किसी कारण के घर से न निकले. सभी जनप्रतिनिधियों जो अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के साथ लोग को जागरुक कर रहे हैं ,उसके लिए उन्हें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हृदय से धन्यवाद दिया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal