कृति आज़ाद दरभंगा से समाचार प्राप्त हुआ जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुखी हूं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और दरभंगा जिला में भाजपा के संस्थापकों में से एक जगदीश चाचा नहीं रहे।

स्वभाव से मिलनसार एवं पार्टी के प्रति समर्पित व्यक्ति के निधन से भाजपा ही नहीं अपितु दरभंगा जिला ने आज एक नगीना खो दिया है। मेरे मिथिलांचल के राजनीतिक जीवन में जगदीश चाचा की अहम भूमिका रही है। मेरी तीनों संसदीय पारी में जगदीश चाचा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे। मुझे सदैव उनका मार्गदर्शन वह सुझाव मिलता रहा। जगदीश चाचा मेरे पिता तुल्य थे। प्रतिभाओं के धनी,धैर्यवान एवं कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जगदीश चाचा को पूरे मिथिलांचल में हमेशा याद रखा जाएगा। मैं अपने पूरे परिवार की ओर से जगदीश चाचा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। करोना लाकडाउन के कारण मैं उनके दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सका इसका मुझे खेद है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें साथ ही जगदीश चाचा को अपनी शरण में ले ऐसी कामना है।
(कीर्ति आज़ाद)
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal