सदर : डीलर के यहाँ सड़ा चावल देखकर वासुदेवपुर महादलित टोले के पीएचएच एवं अंत्योदय योजना के लाभुक भड़क उठे .

उन्होंने विना बदले खड़ाब चावल नहीं लेने की जिद्द ठान ली है . लाभुकों ने तो सरकार द्वारा अरबा चावल देकर गाँवों में कोरोना महामारी बाँटने की बात कह रहे थे . उन्होंने राज्य खाद्य निगम के गोदाम मैनेजर द्वारा अनियमितता करने का आरोप लगा रहे थे . पदाधिकारी के निर्देश का भी अवहेलना की जा रही है . कहना था कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभीतक उसे बदला नहीं गया है . 75 क्विंटल सड़ा अरबा चावल जनवितरण विक्रेता रामसोगारथ यादव के दुकान में जस का तस परा है . टोले की सुकुमारी देवी बीभा देवी फुलकुमारी देवी कामो देवी फूलो देवी उरमिला देवी शांति देवी बिमला देवी सकलदीप यादव भरत यादव आदि दर्जनों लाभार्थियों का कहना है कि जिस दिन डीलर के यहाँ चावल भेजा गया उस दिन हमलोग महक से ही समझ गये एवं उतारने से मना कर दिये . काफी देर तक बबाल मचा रहा लेकिन पुलिस वाले जबर्दस्ती पर चावल उतार दिया गया . वहीं इस बात की जानकारी नगर विधायक सह प्राक्कलन समिति सभापति संजय सरावगी को दी गयी . जानकारी मिलते ही नगर विधायक खुद वहां पहुँचे . उन्होंने सड़ा चावल देख जिला आपुर्ति पदाधिकारी एवं एसडीओ से बात कर अवगत कराये . उन्होंने खड़ाब चावल वापस कर अच्छे की आपूर्ति कर दिये जाने का अश्वस्त किये थे . इसके उपरांत विधायक के कहने पर एवं अच्छा चावल मिलने की आश्वान पर लोग शांत हो गये . इधर इतने दिनों बाद भी चावल की वापसी नहीं होते देख लोगों का गुस्सा फुट परा एवं गोदाम मैनेजर के खिलाफ भड़क उठे . इधर जनवितरण विक्रेता ने बताया कि आजतक चावल वापस नहीं किया गया है . इससे लाभुकों में धैर्य की सीमा टुटने लगी है . उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ पीएचएच एवं अंत्योदय योजना के कुल 349 लाभुक हैं . उन्होंने गोदाम मैनेजर को ही
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal