Breaking News

कोरोना के साथ जीते हुए हमें अपनी जीवन-पद्धति बदलनी होगी–डा बी बी शाही

 

कोरोना के साथ जीते हुए हमें अपनी जीवन-पद्धति बदलनी होगी–डा बी बी शाही

भारत

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा के तत्वावधान में एनएसएस स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

कोरोना वायरस न दवा से, न दुआ से बल्कि जागरूकता से ही हारेगा– डा चौरसिया
सी एम कॉलेज,दरभंगा के 30 से अधिक स्वयंसेवकों का कोरोना वायरस से बचाव संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण भारत विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा,दरभंगा के तत्वावधान में एनएसएस पदाधिकारी प्रो अखिलेश कुमार राठौर के नेतृत्व में दिया गया। लॉकडॉन के कारण विभिन्न जगहों में रह रहे एनएसएस स्वयंसेवकों में जूही झा, जयप्रकाश कुमार साहु, फूल्द महफूज,लाइवा महफूज, कुमार सौरभ,हसन रजा, कुमार गोविंद शांडिल्य, असीमा प्रवीण, पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, प्रत्यूष नारायण,ज्योति अग्रवाल आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में दरभंगा के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ बी बी शाही ने कहा कि आज मानवीय भूल से विश्वव्यापी कोरोना वायरस का फैलाव तीव्र गति से हो रहा है। यह पूर्णतया संक्रमण से फैलता है। यद्यपि 80% रोगी सामान्य चिकित्सा से ठीक हो जाते हैं और 15 % रोगी विशेष चिकित्सा से ठीक हो पाते हैं। शेष 5% रोगी अत्यंत सीरियस होते हैं, जिनमें से 2-3% व्यक्तियों की मृत्यु भी हो जाती है। इससे बचने के लिए हमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु नियमित रूप से अपनी जीवन-पद्धति में बदलाव लाकर व्यायाम, योग व अध्यात्म को अपनाकर अपने खान-पान में दूध,दाल,प्रोटीन, हरी सब्जी, फल आदि को शामिल करना होगा। भोजन में विभिन्न खनिज पदार्थों तथा विटामिनों आदि को बढ़ाना होगा।
उन्होंने कहा कोरोना का सटीक वैक्सीन आने में कम से कम 1 वर्ष का समय लगेगा,तब तक इसका आंशिक इलाज ही चलेगा। अतः इसका बचाव एवं जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।हमें अब इसके साथ ही जीते हुए अपने जीवन- पद्धति में व्यापक परिवर्तन लाना होगा। इससे बचाव हेतु शारीरिक दूरी रखते हुए 75% अल्कोहल वाले सैनिटाइजर, डबल-ट्रिपल लेयर वाले मास्क, ग्लव्स आदि का नियमित प्रयोग करना होगा।
प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों ने अनेक तरह के प्रश्नों को रखा, जिनका समुचित उत्तर देकर डॉ शाही ने स्वयंसेवकों को संतुष्ट किया।
भारती-मंडन शाखा के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने छात्रों का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी से अपना बचाव करते हुए अपने परिवार तथा अपने आसपास के आमलोगों को भी बचाव के तरीकों को बताते हुए,उन्हें अधिक से अधिक जागरूक कर कोविड-19 से समाज को बचाएं। विशेष रूप से उच्च गुणवत्ता वाले सेनेटाइजर का प्रयोग करें तथा हाथों से अपने आंख,नाक या मुंह को ना छुएं;क्योंकि इन्हीं के द्वारा मुख्य रूप से वायरस हमारे शरीर में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस न दवा से न दुआ से,बल्कि सिर्फ बचाव एवं जागरूकता से ही हारेगा।
इस अवसर पर शाखा के वरीय सदस्य अनिल कुमार,डा अंजू कुमारी तथा प्रेरणा नारायण आदि भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के एनएसएस पदाधिकारी प्रो अखिलेश कुमार राठौर ने किया,जबकि प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डा आर एन चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन आयोजक श्रीरमण अग्रवाल ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …