अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा जिला इकाई द्वारा चीन के वामपंथी सरकार के मुखिया सी. जिनपिंग का पुतला दहन व चीन का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन नाका नंबर पांच पर किया गया

इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रमुख डॉ विमलेश कुमार ने कहा कि चीन का सदा आदत रहा है पीठ में छुड़ा भोकने का, ड्रैगन का विस्तारवादी नीति आरम्भ से रहा है, हम देख रहे है ,चाहे तिब्बत हो या हाँगकाँग या चीन के अन्य पड़ोसी देश चीन हर जगह अपना विस्तारवादी नीति से कार्य कर रहा है पूरी दुनिया शांत बैठती है, अब आवश्यकता है तिब्बत के आजादी की मांग करने का तिब्बत जैसे ही चीन के हाथ से निकला चीन के विस्तारवाद को कराड़ा झटका लगेगा, अब हर भारतीय को प्रण लेने की आवश्यकता है चीनी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार हो,क्योकि हमारे ही पैसा का प्रयोग चीन हमारे देश के खिलाफ कर रहा है। और यह कोरोना महामारी वायरस भी चाइना का देन है वह अपनी गलत मानसिकता के कारण पूरे विश्व में यह महामारी फेलाने का कार्य किया और इसे छिपाया भी
वहीं इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने कहा कि गलवान घाटी में भारत माँ ने अपने 20 जंवाजो की शहादत दिया भारत के वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा में अपना प्राण का आहुति दिया देश नही भूलेगी सेना के शौर्य ,पराक्रम,साहस को सदा याद रखगी ,चीन भूल रहा है यह 1962 का भारत नही 2020 का भारत है, जिसके सैनिक पूरे दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ योध्या है।
वहीं इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य धीरज कुमार कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चीन के वामपंथी सरकार का पुतला दहन व झंडा जलाने का कार्य किया गया है, ड्रैगन से न केवल भारत को खतरा है बल्कि सम्पूर्ण एशिया के साथ विश्व के लिए यह चीन खतड़ा का सबब बनते जा रहा है, चीन ने दुनिया को बर्बादी के कगार परला खड़ी किया है हम देख रहे हैं किस प्रकार एक चाइनीज वायरस कोरोना से पूरा दुनिया लड़ रहा है, और चीन इस समय मे अपने सीमा को बढ़ाने के लिए पूरे दुनिया मे तनाव बढ़ाने का कार्य कर रही है, एक आग्रह है देश के सीमा पर रक्षा करने वाले जांबाजों के लिए क्या हम चीनी वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार नही कर सकते क्योंकि चीन की विस्तारवादी नीति बिना आर्थिक चोट से ठिकाने नही आएगी।
वहीं इस अवसर जिला sfd प्रमुख श्री कांट कुमार ने कहा कि अभाविप दरभंगा देश के प्रधानमंत्री से मांग करती है कि चीन को उसी के भाषा मे जवाब दिया जाए साथ ही इन चीनियों को अब वक्त है चीन को उसी के भाषा मे जवाब देकर मुह बंद करवाया जाए, साथ ही चीन के पड़ोसी देश की स्वतंत्रता के लिए भारत की सरकार पहल कड़ें ताकि चीन भारत क्या दुनिया के किसी देश की ओर आँख उठाकर देखने की हिमाकत न कड़ सकें, हर भारतीय नागरिक चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करे यही सीमा पर भारत भूमि की रक्षा करने वाले जबानों के लिए हमारा उपहार होगा व शाहिद सैनिकों को देश की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस पुतला दहन सह विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी , cm law कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष कुणाल कुमार , मोनू कुमार , रवीश मिश्रा , मनीष ठाकुर , विशाल कुमार , कर्ण कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal