जीविका दीदी विभिन्न सरकारी योजना को मूर्त रूप देने में निभा रही अहम भूमिका

ग्राम संगठन के माध्यम से खाद्य सुरक्षा निधि से जरूरतमंद को खाद्यान्नों की कर रही वितरण
ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से वृद्ध, बीमार को घर पर मुहैया करा रही राशि
धात्री एवं गर्भवती माताओं के बीच स्वास्थ्य पोषण को ले दे रही जानकारी
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की रोकथाम की लड़ाई में जीविका दीदी अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभा रही हैं. विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सामाजिक गतिविधियों का संचालन करते हुए कोरोना के प्रति आम लोगों को जागरूक कर रहीं हैं. वहीं मास्क निर्माण एवं उसका वितरण कर प्रशासनिक महकमे एवं जन समुदाय को सहायता प्रदान कर रही हैं. इसके अलावा जीविकोपार्जन योजना से जुड़ी में लाभार्थियों के बीच नकद राशि के वितरण से भी ज़रूररतमन्दों को मदद पहुँचा रही है. जबकि विभिन्न ग्राम संगठनों द्वारा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न खाद्य सामग्रियों का वितरण कार्य मे हाथ बटा रही है. लिहाजा सामाज़िक रूप में इसका सकरात्मक असर दिख रहा है.
जीविका दीदियों संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का कर रही निर्माण:
जिले के सभी प्रखंडों की 68 जीविका दीदी मास्क का निर्माण कर रही है. इन मास्को को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की मदद से वितरित किया जा रहा है. प्रखंडों में मनरेगा के कार्यों में जुड़े मजदूरों के लिए भी जीविका दीदियों द्वारा बने मास्क उपलब्ध कराये गए हैं. इसके अलावा कई प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए मास्क की बिक्री भी की जा रही है. विभिन्न प्रखंडों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक समस्तीपुर में 68 दीदियों द्वारा लगभग 52000 मास्क का निर्माण कर उनका वितरण ग्रामीणों, जीविका दीदियों के परिजनों, प्रशासनिक महकमा एवं मनरेगा मजदूरों के बीच किया जा चुका है.
खाद्य सुरक्षा निधि:
कोरोना संक्रमण के दौर में जीविका का दीदियों के बीच खाद्यान्न की कमी नहीं हो इसके लिए विभिन्न प्रखंडों के ग्राम संगठनों द्वारा खाद्य सुरक्षा निधि का उपयोग कर खाद्यान्नों की खरीद कर उसका वितरण जरूरतमंद दीदियों के बीच किया जा रहा है. अभी तक 18 प्रखंडों के 77 ग्राम संगठनों द्वारा चावल, दाल, तेल, चना आदि की खरीद कर उसे लगभग 5000 जीविका दीदियों के परिजनों के बीच वितरित किया जा चुका है.
सतत जीविकोपार्जन योजना:
सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जिले के विभिन्न 06 प्रखंडों के लगभग 250 ग्राम संगठनों के माध्यम से कुल 1718 अत्यंत गरीब दीदियों के बीच 2000 हजार की नकद राशि का वितरण किया जा चुका है. अब तक 34.36 लाख रूपए का वितरण ग्राम संगठनों द्वारा सुनिश्चित किया जा चुका है. इसका वितरण वैसी जीविका दीदियों को प्रदान किया गया है, जो सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ी है और कोरोना के कारण उनका व्यवसाय बंद हो चुका है या वह अन्य किसी कारण से आर्थिक कठिनाइयों में है. उजियारपुर प्रखंड के 345, बिभूतिपुर में 309, कल्याणपुर में 211, समस्तीपुर सदर में 252, पटोरी में 317, एवं वारिसनगर में 284 दीदीया इस योजना से लाभान्वित हुई है. साथ ही इस योजना से 500 से ज्यादा वैसे लाभार्थी जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उनका राशन कार्ड जीविका द्वारा बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
ग्राहक सेवा केंद्र:
जीविका दीदियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगभग 108 ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है इन ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंद ग्राहकों को राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा आवश्यकतानुसार दिव्यांग, वृद्ध, लाचार, बीमार आदि व्यक्तियों के लिए उनके घर पर भी जाकर राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. राशि वितरण में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रही जीविका दीदियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने का उपाय भी ग्राहकों को बता रही है. एक औसत के अनुसार जीविका दीदियों द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र से प्रतिदिन औसत 20 लाख की राशि का निकासी ग्राहकों द्वारा की जा रही है. ग्राहक सेवा केंद्र से राशि निकालने से ग्राहकों को कई लाभ हो रहा है.
स्वास्थ्य एवं पोषण गतिविधियां:
जीविका की ओर से कोरोना संक्रमण के बीच धात्री एवं गर्भवती माताओं के बीच उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का ध्यान रखा जा रहा है. प्रसव की स्थिति में उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध आवश्यक सेवाओं एवं उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है. इसका लाभ कई परिवार तक पहुँचाया है. इसके साथ ही एचएन(हेल्थ एंड न्यूट्रिशन) टीम द्वारा कोरोना जागरूकता के लिए कई स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है. वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जीविका के जिला एवं प्रखंड कार्यालय में केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जीविका सहयोग कर रही है.
जीविका के सहयोग से मिल रही ताज़ी सब्ज़ी:
समस्तीपुर की दर्जनों दीदियों द्वारा कोरोना संक्रमण में कई तरह के नए प्रयोग किए जा रहे हैं इसी में दीदियों द्वारा सब्जी की दुकानों का संचालन भी जिले के विभूतिपुर, कल्याणपुर, मोरवा, हसनपुर, पूसा, ताजपुर आदि प्रखंड में 10 से अधिक दीदी सब्जी का उत्पादन कर रही है. इसी बीच कोरोना संक्रमण के बीच आम लोगों को सही एवं ताजी सब्जी उपलब्ध हो इसके लिए सब्जी की दुकान का संचालन किया जा रहा है दीदियों की अनोखी पहल में सबसे खास बात यह है कि इन दुकानों में दीदियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।यहां सब्जी बेचने वाली दीदियों द्वारा मास्क का उपयोग भी किया जाता है
राशन कार्ड निर्माण को सर्वे में जीविका का मिला साथ
कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड से वंचित परिवारों को राशन कार्ड निर्माण एवं उससे पूर्व ऐसे परिवारों को जो 1000 रुपए राशन की खरीद के लिए उपलब्ध करवाने हेतु सर्वे का कार्य करवाया गया है. इस महत्वपूर्ण सर्वे के कार्यों को राज्य में जीविका के टीम की मदद से ससमय संपादित किया गया. समस्तीपुर में जिला प्रशासन एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में राशन कार्ड निर्माण एवं उससे पूर्व 1000 की सहायता राशि के सर्वे का कार्य सफलतापूर्वक किया गया. जिला स्तर से विषयगत प्रबंधकों एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधकों को संबंधित कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया. कार्य की तारीफ जिला पदाधिकारी समस्तीपुर ने भी की है.इसके बाद जीविका की टीम योग्य जीविका दीदियों के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में जुड़ गई हैं.
किचन गार्डन किट का वितरण:
कोरोना संक्रमण के बीच जीविका दीदियों के स्वास्थ्य पोषण एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए श्रेष्ठ जीविका महिला उत्पादक कंपनी द्वारा जिले के 16 प्रखंडों की जीविका दीदियों के बीच किचन गार्डन का किट उपलब्ध कराया गया. जिले भर में 15000 जीविका दीदियों के बीच किचन गार्डन का किट उपलब्ध करवाकर उनसे किचन गार्डन का कार्य प्रारंभ करवाया गया. श्रेष्ठ जीविका महिला उत्पादक कंपनी द्वारा किचन गार्डन की वितरण के इस कार्य में पटना जिला को भी सहयोग प्रदान किया गया. किचन गार्डन के किट वितरण से दीदियों ने अपने घरों में किचन गार्डन का कार्य प्रारंभ किया और कोरोना संक्रमण में इससे उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal