Breaking News

दरभंगा बज्रपात से मरे लोगों के आश्रित को अनुग्रह अनुदान का भुगतान । बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लाभार्थियों को मुआवजे का भुगतान शीघ्र।

 

बज्रपात से मरे लोगों के आश्रित को अनुग्रह अनुदान का भुगतान ।

बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लाभार्थियों को मुआवजे का भुगतान शीघ्र।

एनडीआरएफ

रिपोर्ट अविनाश कुमार

की टीम दरभंगा में आ चुकी हैं .

संकट के समय में लोंगो को हर सम्भव सहायता पहुंचाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध.

– जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अंचलाधिकारी, बहेड़ी, बिरौल, हनुमाननगर एवं बहादुरपुर को बज्रपात से मरे लोगों के निकटतम अाश्रित को आपदा प्रावधान के तहत अनुग्रह अनुदान की राशि का आज ही भुगतान करने का निदेश दिया है।
जिलाधिकारी को संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके अंचल में एक-एक व्यक्ति के बज्रपात से मृत्यु हो जाने की सूचना है। मृतक के शव का पंचनामा/पोस्टमोर्टम आदि की प्रक्रिया पूरी करके उनके आश्रित को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान की राशि आज ही सौप दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने अन्य सभी अंचलाधिकारी को भी किसी व्यक्ति के बाढ़ / बज्रपात आदि के कारण मृत्यु हो जाने पर आपदा प्राबधान के तहत उनके आश्रित को तुरंत अनुदान की राशि का भुगतान कर देने का निदेश दिया है। कहा हैं बाढ़ आपदा से प्रभावित पीड़ित व्यक्ति को फौरी तौर पर सभी सहूलियतें पहुंचाई जाये. इस कार्य में तनिक भी लापरबाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कहा कि संकट के समय में लोंगो को हर सम्भव सहायता पहुंचाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बाढ़ / आपदा की समीक्षा बैठक में कहीं है।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को वर्षापात एवं नदियों के जलस्तर में वृद्धि की स्थिति पर बराबर नजर रखने एवं जिला आपदा कार्यालय में प्रतिवेदन भेजते रहने का निदेश दिया है।
उन्होंने कहा है कि एन.डी.आर.एफ. की 24 सदस्यीय टीम सभी साजो समान के साथ दरभंगा में आ चुकी है। जिलाधिकारी ने एन.डी.आर.एफ. के इंस्पेक्टर राजीव कुमार को टीम मेंबर एवं मोटर बोट की संख्या बढ़ाने तथा एक टीम बिरौल में रखने का निदेश दिया है। ताकि उक्त क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा आज गत वर्ष के बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लाभुकों को मुआवजे की राशि का भुगतान की स्थिति की समीक्षा किया गया। समीक्षा में पाया गया कि क्षतिग्रस्त मकान के जियो फोटोग्राफ एवं सत्यापन के अभाव में कतिपय लाभार्थियों को मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इसमें 543 क्षतिग्रस्त मकानों का सत्यापन नहीं पाया गया है और 502 क्षतिग्रस्त मकानों का जियोटैग फोटो प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि पूर्व में 442 लाभुकों को अंचल स्तर पर एवं 1290 लाभुकों को जिला स्तर पर मुआवजे की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को छूटे हुए पात्र लाभुकों को मुआवजे की राशि का भुगतान करने हेतु स्पष्ट अनुशंसा के साथ दो दिनों के अंदर रिपोर्ट भेजने का निदेश दिया है। कहा है कि अंचलाधिकारी के अनुशंसा के आधार पर जिला आपदा कार्यालय से लाभुको को मुआवजे की राशि का भुगतान तुरंत कर दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को पुनः पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करा लेने, शरण स्थली में सभी बुनियादी सुविधाएं दुरूस्त कर लेने का निदेश दिया है।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, आपदा प्रभारी, एन.डी.आर.एफ. के इंस्पेक्टर, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …