Breaking News

भारत विकास परिषद ने मनाया संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जन्म शताब्दी डॉ सूरज प्रकाश बहुमुखी प्रतिभाशाली,दृढ़निश्चयी व स्वप्नदर्शी समाजसेवी–डा चौरसिया

 

डॉ सूरज प्रकाश का जीवनचरित आदर्श एवं अनुकरणीय– अनिल कुमार

भारत विकास परिषद ने मनाया संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जन्म शताब्दी

डॉ सूरज प्रकाश बहुमुखी प्रतिभाशाली,दृढ़निश्चयी व स्वप्नदर्शी समाजसेवी–डा चौरसिया

सूरज प्रकाश ने समाज के प्रबुद्ध एवं समृद्ध लोगों को संगठित कर समाजसेवा के उद्देश्य से 10 जुलाई,1963 को भारत विकास परिषद् का गठन किया था। उनका जीवनचरित आदर्श एवं अनुकरणीय है। उक्त बातें परिषद् की भारती-मंडन शाखा,दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश के जनशताब्दी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्षद अनिल कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में सैनिकों के उत्साहवर्धन एवं पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से डॉ प्रकाश ने ‘सिटीजन काउंसिल’ की भी स्थापना की थी।
परिषद् के भारती-मंडन शाखा,दरभंगा के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि डॉ सूरज प्रकाश बहुमुखी प्रतिभा के धनी दृढ़निश्चयी व स्वप्नदर्शी समाजसेवी थे। डा सूरज में अपार नेतृत्वक्षमता तथा उनके व्यक्तित्व में चुंबकीय आकर्षण था जो औरों को उनसे बांधता था।एमबीबीएस की परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान पाने वाले डॉ सूरज में समाजसेवा की भावना कूट-कूट कर भरी थी। 1947 के भारत विभाजन के समय उन्होंने विस्थापितों की तन-मन-धन से सेवा की थी।
पार्षद दिलीप कुमार ने कहा कि डा सूरज एक प्रतिभाशाली व क्षमतावान छात्र थे जो अपने सहयोगियों पर पूरा विश्वास करते थे।परिषद् के वरीय सदस्य इंजीनियर श्रीरमण अग्रवाल ने कहा कि डा सूरज भारतीय जीवन मूल्यों एवं संस्कृति की ओर लोगों को सदा उन्मुख करते रहे। परिषद् के प्रथम महामंत्री के रूप में उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया।
डा अंजू कुमारी ने डा सूरज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा। सदस्यों ने डा सूरज प्रकाश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शारिरिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम तथा अंत राष्ट्रीय गान जन गन मन से हुआ। कार्यक्रम में रेणू अग्रवाल, अनुराग अग्रज, आकाश अग्रज, प्रेरणा नारायण, ज्योति एवं दीपक बंसल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। क्रिप्टो एडुटेक, कादिराबाद, दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत रेणू अग्रवाल ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपक बंसल ने किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …