Breaking News

टीकाकरण अभियान में अब तक करीब 45000 बच्चों व 16000 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण

टीकाकरण अभियान में अब तक करीब 45000 बच्चों व 16000 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण

• जिला के 18 प्रखंडों में 6 मई से चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान
• कई जानलेवा बीमारियों से रक्षार्थ महिलाओं एवं बच्चों को दिया जा रहा टीका
• टीकाकरण को लेकर समुदाय को जागरूक करने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने की अपील

 दरभंगा जिले में 6 मई से विभिन्न चिन्हित जगहों पर एएनएम की ओर से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान इस माह में 520 निश्चित एवं 3650 आउटरीच जगहों पर अभियान चलाया जा रहा है. वही पिछले माह 472 निश्चित एवं 2899 सत्र स्थलों पर टीकाकरण किया गया. इस प्रकार दोनो माह में कुल मिलाकर 45607 बच्चों एवं 16742 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षित तरीके से एएनएम एवं संबंधित कर्मियों के द्वारा टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है. इस दौरान टीकाकरण कर्मी संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, ग्लब्स एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं. साथ ही महिलाओं व बच्चों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने सुरक्षित तरीके से टीकाकरण अभियान चलाने को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कर्मियों को निर्देश दिया है ताकि टीकाकरण अभियान के दौरान किसी भी प्रकार से कोरोना संक्रमण से फैलाव नहीं हो सके. विदित हो कि यह टीकाकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विभिन्न प्रखंडों में महिलाओं एवं बच्चों को दिया गया टीका:
पीएचसी के निश्चित एवं आउटरीच सत्र स्थानों पर गर्भवती महिला एवं बच्चों को टीका दिया जा रहा है. इस दौरान विभिन्न प्रखंड के 528 सत्र स्थलों पर 3912 बच्चों एवं 1096 गर्भवती महिलाओं एवं आउटरीच के 3650 सत्र स्थलों पर 45607 बच्चों एवं 16742 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया. वही पिछले माह 478 निश्चित सत्रों पर 3749 बच्चों एवं 1251 गर्भवती महिलाओं, जबकि 2899 आउटरीच सत्र स्थलोँ पर 39752 बच्चों एवं 13490 गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीका दिया गया.

टीकाकरण से मृत्यू दर में आयी कमी:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कोरोना संक्रमण के मद्देनजर टीकाकरण अभियान को रोक दिया गया था. लेकिन पिछले माह 6 मई से सरकार के निर्देश पर दुबारा शुरू किया गया है. संक्रमण से बचाव के लिये सुरक्षित तरीके से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिये एएनएम व संबंधित कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. डॉ मिश्रा ने बताया आज के समय मे भी टीकाकरण को ले कई भ्रांतिया हैं. इसको दूर करने की जरूरत है. उन्होंने बताया टीकाकरण से बच्चों व गर्भवती महिलाओं के मृत्यू दर में कमी आयी है. इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. सुदूर कई इलाकों में स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से जानकारी दी जाती है कि जब वे टीकाकरण के लिये जाते हैँ तो घर के सदस्य डर के कारण अपने बच्चों को टीका दिलाने से मना करते हैं. उनके समझाने के बावजूद कई लोग टीकाकरण नहीं कराते हैं. जबकि टीकाकरण बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है एवं टीकाकरण से किसी भी प्रकार के गंभीर साइड इफ़ेक्ट होने की सम्भावना न्यून होती है.

जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत करने की सलाह

• टीकाकरण कराने से बच्चों के शरीर में रोगप्रतिरक्षण विकसित होता है और उनकी रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है.
• वैक्सीनेशन से बच्चों में कई संक्रामक बीमारियों की वक्त रहते रोकथाम हो जाती है.
• कुछ टीके गर्भवती महिलाओं को भी लगाए जाते हैं, जिससे उन्हें व होने वाले शिशु को टिटनस व अन्य गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।

 

 

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …