दरभंगा सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एएनएम आरबीएसके फार्मासिस्ट की संयुक्त एक दिवसीय धरना दीया गया धरना

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दिया गया बता देंगे 29 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एएनएम और आरबीएसके फार्मासिस्ट की ओर से जारी है वर्ष 2015 के आरबीएसके के अंतर्गत आयुष चिकित्सक और एएनएम फार्मासिस्ट की नियुक्ति 20000 तथा 11500 एवं 12000 पर हुई थी।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 दिसंबर माह में आयुष चिकित्सकों के मासिक वेतन 20,000 से बढ़ाकर 44,000 कर दिया गया था जबकि तभी की नियुक्ति एक साथ हुई थी जिसमें फार्मासिस्ट और एएनएम के वेतन में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है जिसके लिए लगातार कई बार आवेदन दिया गया है जिसमें मांग पत्र भी शामिल है। वहीं दूसरी ओर 1 जून से 15 जून तक कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए। लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही किसी तरह का आश्वासन ही दिया गया है 15 जून से हम सभी फार्मासिस्ट एवं एएनएम होम करंट टाइम पर भी काम किए जिसमें कोविड-19 जैसी महामारी के बीच जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने का काम किया है मजबूर होकर हम सभी फार्मेसिस्ट एवं एएनएम कर्मियों ने 29 जून से अबतक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं
वहीं उन्होंने कहा कि कि सभी एएनएम और फार्मासिस्ट लगातार पीएचसी के सभी कार्यों को बाढ़ दुर्गा पूजा छठ पूजा में भी लगातार रात दिन 5 वर्षों बाद भी काम करने के बावजूद 12000 से 11500 वेतन से अधिक नहीं दिया जबकि बिहार सरकार संविदा पर कार्यरत सभी फार्मेसिस्ट को 37000 और एएनएम को 27300 तक दिया जा रहा है। बिहार सरकार से आगरा किया गया है कि सभी के वेतन में हो रही विसंगति को दूर करते हुए मांगों को जल्द पूरा करें एवं सभी एएनएम और फार्मासिस्ट के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मांगों को पूरा किया जाए जिससे कार्य करने में किसी भी तरह की असुविधा ना हो।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal