कोरोना महामारी के बीच परीक्षा लिए जाने के विरोध में उतरे देशभर के छात्र !!
महामारी के दौर में सभी परीक्षा को रद्द करो।
दरभंगा में राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तरत हुआ प्रोटेस्ट-आइसा
दरभंगा,13 अगस्त 2020
महामारी के दौर में सभी तरह के परीक्षा को रद्द करने की माँग को लेकर आइसा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रतिवाद दिवस मनाया गया।प्रतिवाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में शारीरिक दूरी बनाते हुए दर्ज की गई।प्रतिवाद का नेतृत्व जिला सचिव विशाल मांझी ने किया।
प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से भारत में कोरोना पॉजिटिव के मामले आ रहे हैं और दिन प्रतिदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है; वैसे समय में सरकार और उसकी संस्थाएं जैसे सीबीएसई, एमएचआरडी आदि द्वारा छात्रों पर परीक्षा लेने का दबाव लगातार बनाया जा रहा है! आज भारत कोरोना वृद्धि दर के मामले में सबसे आगे है। संक्रमण संख्या के मामले में तीसरे नंबर पर जबकि मृत्यु आकड़ो के मामले में चौथे नंबर पर है। ऐसे परिस्थिति में लाखों छात्रों को लिखित परीक्षा में धकेलना उनके जान के साथ खिलवाड़ करना है।उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार छात्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय सीबीएसई व अन्य परीक्षा नियंत्रण परीक्षण लेने वाली संस्थाओं से अपील कर रहे हैं कि इस समय या तो परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी जाए या फिर कैंसिल कर दी जाए। ज्ञात हो कि इस मामले में NEET और JEE के छात्र सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। वहीं सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के छात्रों ने भी सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल और लेटर पिटिशन दाखिल किया है।
जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा उपर्युक्त परीक्षाओं में भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं की कुल संख्या तकरीबन 50 लाख से भी अधिक है। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षाओं में धकेलना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है।ये तमाम छात्र पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अपनी आवाज उठा रहे हैं तथा सरकार से इनकी परीक्षा को महामारी के बीच नहीं लिए जाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस को अनसुना करते जा रही है!प्रतिवाद में राजू कर्ण, मो0 सहाबुद्दीन, सिद्धार्थ राज,राहुल राज,अनिकेत रंजन सहित कई लोग शामिल थे। प्रिंस राज

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal