• डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – बैद्यनाथ
• हरिनगर में दलितों पर मनुवादी हमला निंदनीय, तेज होगा न्याय सम्मेलन – माले
• लौकही में दलित ट्रेन ड्राइवर की पिटाई निंदनीय
• डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम

दरभंगा भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कहां है कि कह एक तरफ सरकार सरकार सरकार पूरे बिहार में कानून का खौफ दिखा रहीं है वहीं दूसरी तरफ लगातार दलितों पर हमला तेज हुआ है। मिथिलांचल के अन्दर कानून नाम की कोई चीज नहीं बच गई है।अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है मजदूरी मांगने पर पीट पीट कर अधमरा कर दिया जाता है। कही गरीबों को उजाड़ने का विरोध करने पर गोली चला दी जाती है। कही दलित ट्रेन ड्राइवर की सरेआम पिटाई हो जाती है।
उक्त घटना की जानकारी लेने के लिए भाकपा(माले) कि 7 सदस्यीय जांच टीम DMCH पहुंची। टीम में राज्य कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, कल्याणपुर विधान सभा के महागठबन के पूर्व प्रत्याशी रंजीत राम, जिला स्थायी समिति सदस्य अशोक पासवान, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला कमिटी सदस्य पप्पू खान, पप्पू पासवान शामिल थे।
जांच टीम के हवाले श्री यादव ने बताया कि कुशेश्वर स्थान के हरीनगर में बकाया मजदुरी मांगने के चलते दर्जनों दलित परिवार को घायल कर दिया गया। जिनका इलाज DMCH में चल रहा है। अभी तक हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे साफ प्रतीत होता हैं कि हमलावरों को भाजपा – जदयू सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। विदित हो जहां यह घटना घटित हुआ है वहां दलितों की संख्या बहुत ही निहायत है।
वहीं दूसरी ओर सदर प्रखंड के धोई में माले नेता डोमू राम जो कई वर्षों से सरकारी जमीन पर घर बनकर अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे थे और लगातार प्रशासन से जमीन का कागज और सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षा आज तक प्रदान नहीं किया गया। पिछले दिनों दबंगो द्वारा उनके घर को उजाड़ कर बेघर कर दिया गया था जिसका सदर थाना कांड संख्या 147/25 दर्ज है। उसी केश को उठाने का लगातार दबाब बना रहे थे जब वो केश उठाने से इंकार किए तो उनपर हमला भी किया गया और गोली भी चलाई गई। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और उनका इलाज DMCH में जारी है।
श्री यादव ने कहा है कि माले नेता डोमु राम पर हमला व गोली चलाने वाले को अभिलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाय साथ ही साथ हीरानगर में दलित कमजोर परिवार पर हमला करने वाले की अभिलंब गिरफ्तारी हो तथा पीड़ित परिवार को कानूनी सुरक्षा प्रदान किया जाय।
साथ ही साथ लौकही में ट्रेन ड्राइवर पर हमला करने वाले पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाय।
श्री यादव ने बताया कि दलित गरीबों पर बढ़ते हमले के खिलाफ न्याय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal